द्वितीय राजा 08
अहज्याह का शासनकाल
25 अहाब के पुत्र इस्राएल के राजा यहोराम के राज्य के बारहवें वर्ष में यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह राज्य करने लगा।
26 अहज्याह जब राज्य करने लगा तब बाईस वर्ष का या, और यरूशलेम में एक वर्ष तक राज्य करता रहा; और यह उसकी माता का नाम अतल्याह था, जो इस्राएल के राजा ओम्री की बेटी थी।
27 और वह अहाब के घराने की सी चाल चला, और अहाब के घराने के समान यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, क्योंकि वह अहाब के घराने का दामाद था।
28 और वह अहाब के पुत्र योराम के साय अराम के राजा हजाएल से लड़ने को गिलाद के रामोत को गया; और अरामियोंने योराम को जीत लिया।
29 तब राजा यहोराम उन घावों से जो रामा में अराम के राजा हजाएल से लड़ते समय अरामियों ने उसे दिए थे, चंगा होने के लिये यिज्रेल को लौट गया; और यहूदा का राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह अहाब के पुत्र यहोराम से मिलने को गया। यिज्रेल, क्योंकि वह बीमार था।
Nenhum comentário:
Postar um comentário