द्वितीय राजा 21
मनश्शे की अपवित्रता और परमेश्वर की धमकियाँ
1 जब मनश्शे राज्य करने लगा तब वह बारह वर्ष का या, और पचपन वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम हेपसीबा या।
2 और उस ने उन अन्यजातियोंके से घृणित काम करके जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियोंके साम्हने से अपक्की निज भूमि में से निकाल दिया या, यहोवा की दृष्टि में बुरा किया।
3 क्योंकि उस ने उन ऊंचे स्थानोंको जिन्हें उसके पिता हिजकिय्याह ने नाश किया या, फिर बनाया, और बाल के लिये वेदियां बनवायी, और इस्राएल के राजा अहाब की सी अशेरा नाम अशेरा बनाई, और आकाश के सारे गण के साम्हने दण्डवत् किया, और उसकी सेवा करने लगा।
4 और उस ने यहोवा के उस भवन में वेदियां बनाईं, जिसके विषय में यहोवा ने कहा था, कि मैं यरूशलेम में अपना नाम रखूंगा।
5 और उस ने यहोवा के भवन के दोनों आंगनोंमें आकाश के सारे गण के लिथे वेदियां बनाईं।
6 और उस ने अपके बेटे को आग में होम कर दिया, और बादलोंके द्वारा शकुन बताया, और भावी कहनेवालोंऔर टोन्होंको नियुक्त किया, और यहोवा की दृष्टि में बुरे काम करता रहा, जिस से वह क्रोध भड़काए।
7 और उस अशेरा की एक मूरत भी खुदवाकर बनाई, जिस के विषय में यहोवा ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से कहा था, इस भवन में और यरूशलेम में, जिसे मैं ने इस्राएल के सब गोत्रों में से चुन लिया है, हमेशा के लिए मेरा नाम रखो.
8 और मैं इस्राएल को इस देश से जो मैं ने उनके पूर्वजोंको दिया या, फिर कभी न हटाऊंगा; परन्तु केवल यह कि जो जो आज्ञा मैं ने तुम्हें दी है, और जो व्यवस्था मेरे दास मूसा ने तुम्हें दी है उन सभों के अनुसार करने में चौकसी करना।
9 परन्तु उन्होंने न सुना; क्योंकि मनश्शे ने उन्हें ऐसा भटकाया, कि उन्होंने उन जातियों से भी बुरा काम किया, जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से नाश कर डाला था।
10 तब यहोवा ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं की सेवकाई के द्वारा कहा,
11 क्योंकि यहूदा के राजा मनश्शे ने ऐसे घृणित काम किए, अर्यात् उसके पहिले एमोरी लोगोंसे भी बुरे काम किए, और अपक्की मूरतोंके द्वारा यहूदा से पाप करवाया;
12 इस कारण इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देख, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालूंगा, कि जो कोई सुनेगा उसके कान बज उठेंगे।
13 और मैं यरूशलेम के ऊपर शोमरोन की डोरी और अहाब के घराने की साहुल फैलाऊंगा; और मैं यरूशलेम को ऐसा शुद्ध करूंगा, जैसा ढाल को मांजनेवाला उसे मांजकर उसके मुंह पर फेर देता है।
14 और मैं अपके बचे हुए निज भाग को त्यागकर उनको उनके शत्रुओंके वश में कर दूंगा; और उनके सब शत्रु लूटमार करेंगे।
15 क्योंकि जब से उनके पुरखा मिस्र से निकले तब से आज तक उन्होंने वही काम किया जो मेरी दृष्टि में बुरा है, और मुझे क्रोध भड़काते आए हैं।
16 फिर मनश्शे ने भी बहुत निर्दोषोंका खून बहाया, यहां तक कि उस ने यरूशलेम को एक छोर से दूसरे छोर तक भर दिया, और अपने पाप के अनुसार वह काम करके यहूदा से पाप करवाया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
17 मनश्शे के और सब काम जो उस ने किए, और जो पाप उसने किया वह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
18 और मनश्शे अपने पुरखाओं के संग सो गया, और उसे उसके भवन की बारी अर्थात उज्जा की बारी में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र अम्मोन उसके स्थान पर राजा हुआ।
Nenhum comentário:
Postar um comentário