द्वितीय राजा 16
आहाज, यहूदा का राजा
1 रमल्याह के पुत्र पेकह के सत्रहवें वर्ष में यहूदा के राजा योताम का पुत्र आहाज राज्य करने लगा।
2 जब आहाज राज्य करने लगा, तब वह बीस वर्ष का या, और सत्रह वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा, और अपने पिता दाऊद के समान कोई काम न किया, जो उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में ठीक था।
3 क्योंकि वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला; और अन्यजातियोंके घृणित कामोंके अनुसार जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियोंके साम्हने से निकाल दिया या, अपने बेटे को भी आग में होम कर दिया।
4 और उस ने ऊंचे स्थानोंऔर टीलोंपर, और सब वृझोंके नीचे बलिदान किया, और धूप जलाया।
5 तब अराम का राजा रेसीम इस्राएल के राजा रमल्याह के पुत्र पेकह से लड़ने को यरूशलेम को गया; और उन्होंने आहाज को घेर लिया, परन्तु वे उस पर विजय न पा सके।
6 उसी समय अराम के राजा रसीम ने एलत को अराम के अधिकार में फिर ले लिया, और यहूदियों को एलत से निकाल दिया; और अरामी एलत में आ गए, और आज के दिन तक वहीं बसे हुए हैं।
7 और आहाज ने अश्शूर के राजा तिग्लत्पिलेसेर के पास दूतों से कहला भेजा, कि मैं तेरा दास और पुत्र हूं; जाकर मुझे अराम के राजा और इस्राएल के राजा के हाथ से बचा, जो मेरे विरुद्ध उठे हैं।
8 और आहाज ने जो चान्दी और सोना यहोवा के भवन में और राजभवन के भण्डारों में मिला, उसे लेकर अश्शूर के राजा के पास भेंट भेजी।
9 और अश्शूर के राजा ने उसकी सुन ली; क्योंकि अश्शूर के राजा ने दमिश्क पर चढ़ाई करके उसे ले लिया, और लोगों को कीर में ले जाकर रसीम को घात किया।
Nenhum comentário:
Postar um comentário