sexta-feira, 17 de janeiro de 2025

द्वितीय राजा 15 मनहेम इस्राएल पर राज्य करता है

 द्वितीय राजा 15

मनहेम इस्राएल पर राज्य करता है

17 यहूदा के राजा अजर्याह के राज्य के उनतालीसवें वर्ष से गादी का पुत्र मनहेम इस्राएल पर राज्य करने लगा, और दस वर्ष तक शोमरोन में राज्य करता रहा।

18 और उस ने वह किया जो यहोवा की दॄष्टि में बुरा लगा, अर्यात्‌ नबात का पुत्र यारोबाम जिस ने इस्राएल से पाप कराया या, उसके पापों से वह जीवन भर अलग न हुआ।

19 तब अश्शूर के राजा खींचो ने देश पर चढ़ाई की; और मनहेम ने खींच को एक हजार किक्कार चान्दी दी, कि वह उसके साथ चले, और राज्य को उसके हाथ में दृढ़ करे।

20 और मनहेम ने इस्राएल के सब सामर्थियोंऔर धनवानोंमें से यह रूपया इस मनसा से ले लिया, कि प्रति पुरूष पचास शेकेल चान्दी अश्शूर के राजा को दे; इस प्रकार अश्शूर का राजा लौट गया, और उस देश में न रहा।

21 मनहेम के सब काम और उसके सब काम क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

22 और मनहेम अपने पुरखाओं के संग सो गया, और उसका पुत्र पकह्याह उसके स्थान पर राजा हुआ।

Nenhum comentário:

Postar um comentário