द्वितीय राजा 22
योशिय्याह मन्दिर की मरम्मत करता है
1 जब योशिय्याह राज्य करने लगा, तब वह आठ वर्ष का या, और यरूशलेम में इकतीस वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम यदीदा था, जो बोज़कातवासी अदाइश की बेटी थी।
2 और उस ने वही किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है; और वह अपने पिता दाऊद की सी चाल चला, और उससे न दाहिनी ओर मुड़ा, और न बाईं ओर।
3 योशिय्याह राजा के अट्ठारहवें वर्ष में ऐसा हुआ, कि राजा ने असल्याह के पुत्र और मशुल्लाम के पोता शापान मन्त्री को यहोवा के भवन में यह कहने को भेजा,
4 और हिल्किय्याह महायाजक के पास जाकर जो रूपया यहोवा के भवन में लाया गया या, जो द्वार के पहरूओंने लोगोंसे इकट्ठा किया या, उसे ले लो।
5 और वे इसे उन लोगों के हाथ में सौंप दें जो काम के प्रभारी हैं और प्रभु के भवन के प्रभारी हैं; ताकि वे उसे यहोवा के भवन में काम करनेवालों को दे दें, कि वे भवन के टूटे हुए कामों को सुधारें।
6 और बढ़इयों, और राजों, और राजमिस्त्रियों को, और भवन की दरारों की मरम्मत के लिये लकड़ी और गढ़े हुए पत्थर मोल लेना;
7 परन्तु जो रूपया उनके हाथ में दिया गया या, उस का उन से कुछ हिसाब न लिया गया, क्योंकि वे सच्चाई से काम करते थे।
Nenhum comentário:
Postar um comentário