sexta-feira, 17 de janeiro de 2025

द्वितीय राजा 15 शल्लूम सामरिया में एक महीने तक राज्य करता रहा

 द्वितीय राजा 15

शल्लूम सामरिया में एक महीने तक राज्य करता रहा

13 यहूदा के राजा उज्जिय्याह के राज्य के उनतालीसवें वर्ष में याबेश का पुत्र शल्लूम राज्य करने लगा, और एक महीने तक शोमरोन में राज्य करता रहा।

14 क्योंकि गादी का पुत्र मनहेम तिर्सा से चलकर शोमरोन को आया; और उस ने शोमरोन में याबेश के पुत्र शल्लूम को मारकर घात किया, और उसके स्थान पर राजा हुआ।

15 शल्लूम की और भी सफलताएं और उस ने जो षड्यन्त्र रचा, वह सब इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखा है।

16 तब मनहेम ने तिपशा को और उसके सब लोगों को, और तिर्सा से लगी उसकी सीमाओं को भी जीत लिया, क्योंकि उन्होंने उसके लिये द्वार न खोला था; और उस ने उनको भी मारा, और सब गर्भवती स्त्रियोंको भी बीच में से फाड़ डाला।

Nenhum comentário:

Postar um comentário