sexta-feira, 24 de janeiro de 2025

द्वितीय राजा 21 अम्मोन एक बुरा राजा है, और उसके सेवक उसे मार डालते हैं

 द्वितीय राजा 21

अम्मोन एक बुरा राजा है, और उसके सेवक उसे मार डालते हैं


19 जब अम्मोन राज्य करने लगा, तब वह बाईस वर्ष का या, और यरूशलेम में दो वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम मशूलेमेत या, जो योतबावासी हारूस की बेटी थी।

20 और उस ने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, जैसा उसके पिता मनश्शे ने किया था।

21 क्योंकि वह अपने पिता की सी चाल चला; और जिन मूरतों की पूजा उसका पिता किया करता या, उन की वह पूजा करता, और उनको दण्डवत् करता।

22 इसलिये उस ने अपके पितरोंके परमेश्वर यहोवा को त्याग दिया, और यहोवा के मार्ग पर न चला।

23 और अम्मोन के कर्मचारियोंने उसके विरूद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके राजा को उसी के भवन में घात किया।

24 परन्तु साधारण लोगोंने उन सभोंको मार डाला, जिन्होंने राजा अम्मोन से राजद्रोह की गोष्ठी की या, और लोगोंने उसके पुत्र योशिय्याह को उसके स्यान पर राजा कर दिया।

25 अम्मोन के और काम जो उस ने किए, वे क्या यहूदा के राजाओंके इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

26 और उन्होंने उसे उज्जा की बाटिका में उसकी कब्र में मिट्टी दी, और उसका पुत्र योशिय्याह उसके स्थान पर राजा हुआ।

Nenhum comentário:

Postar um comentário