द्वितीय राजा 15
जकारिया छह महीने तक शासन करता है
8 यहूदा के राजा अजर्याह के अड़तीसवें वर्ष में यारोबाम का पुत्र जकर्याह शोमरोन में इस्राएल पर छ: महीने तक राज्य करता रहा।
9 और उस ने अपने पुरखाओं के समान यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, अर्थात नबात का पुत्र यारोबाम जिस ने इस्राएल से पाप कराया या, उसके पापों से उस ने कभी मुंह न मोड़ा।
10 और याबेश के पुत्र शल्लूम ने उस से राजद्रोह की गोष्ठी करके उसे लोगोंके साम्हने मारकर घात किया; और उसके स्थान पर राज्य करता रहा।
11 अब जकर्याह की और भी बड़ी सफलताएं इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखी हैं।
12 यह यहोवा का वह वचन है, जो उस ने येहू से कहा या, कि तेरे पुत्र पीढ़ी पीढ़ी तक इस्राएल की गद्दी पर विराजेंगे। और वैसा ही हुआ.
Nenhum comentário:
Postar um comentário