domingo, 2 de março de 2025

मैं इतिहास 26 ख़जाना रक्षक

 मैं इतिहास 26

ख़जाना रक्षक

20 और लेवियोंके विषय में अहिय्याह परमेश्वर के भवन के भण्डारोंऔर पवित्र वस्तुओंके भण्डारोंका अधिकारी या।

21 और लादान की सन्तान, गेर्शोनी लादान की सन्तान, गेर्शोनियोंके पितरोंमें से लादान का प्रधान यहीएली या।

22 यहीएली के पुत्र जेताम और उसका भाई योएल; ये यहोवा के भवन के खजानों के अधिकारी थे।

23 अम्रामियों, इस्हारियों, हेब्रोनियों, और ओज्जीलियोंके लिथे;

24 और गेर्शोन का पुत्र शबूएल, जो मूसा का पोता था, खजानों का प्रधान या।

25 और उसके भाई एलीएजेर की ओर से थे, अर्थात उसका पुत्र रहब्याह, और उसका पुत्र यशायाह, और उसका पुत्र योराम, और उसका पुत्र जिमक्री, और उसका पुत्र शलोमीत।

26 और पवित्र वस्तुओंके जितने भण्डारोंको राजा दाऊद और मुख्य पितरों, हाकिमों, सहस्त्रपतियोंऔर शतपतियोंऔर सेनापतियोंने पवित्र किया या, उन सब भण्डारोंका अधिकारी शलोमीत और उसके भाई थे;

27 और उन्होंने उनको युद्ध की लूट में से यहोवा के भवन की मरम्मत करने के लिथे पवित्र किया।

28 और जो कुछ शमूएल दशीं ने पवित्र किया या, और कीश का पुत्र शाऊल, और नेर का पुत्र अब्नेर, और सरूयाह का पुत्र योआब, जो कुछ किसी ने पवित्र किया या, वह सब शलोमीत और उसके भाइयोंके वश में रहा।

Nenhum comentário:

Postar um comentário