द्वितीय इतिहास 29
लेवी मन्दिर को साफ करते हैं
12 तब कहातियोंमें से अमाशाय का पुत्र माथ, और अजर्याह का पुत्र योएल, लेवीय उठे; और मरारी के पुत्रों में से अब्दी का पुत्र कीश, और यालेलेल का पुत्र अजर्याह; और गेर्शोनियोंमें से जिमा का पुत्र योआह, और योआह का पुत्र एदोम;
13 और एलीशापान के पुत्रों में से शिम्री और यीएल; आसाप के पुत्रों में से जकर्याह और मत्तन्याह;
14 और हेमान के वंश में से यीएल और शिमी; और यदूतून के पुत्रों में से शमायाह और उजीएल।
15 और उन्होंने अपने भाइयोंको इकट्ठा करके अपने आप को पवित्र किया, और राजा की आज्ञा के अनुसार यहोवा के वचन के अनुसार यहोवा के भवन को शुद्ध करने को आए।
16 और याजक पवित्र करने को यहोवा के भवन में गए, और जो कुछ अशुद्ध वस्तु उन्हें यहोवा के भवन में मिली, उसे निकाल कर यहोवा के भवन के आँगन में ले आए; और लेवियों ने उसे किद्रोन नाले में ले जाने को कहा।
17 सो वे पहिले महीने के पहिले दिन को पवित्रा करने लगे; और उसी महीने के आठवें दिन को वे यहोवा के ओसारे में आए, और आठ दिन में यहोवा का भवन पवित्रा किया; और पहिले महीने के सोलहवें दिन को उन्होंने पूरा किया।
18 तब वे राजा हिजकिय्याह के पास जाकर कहने लगे, हम ने यहोवा के सारे भवन को, और सारे सामान समेत होमवेदी को, और सारे सामान समेत मेज़ को भी शुद्ध कर दिया है।
19 और जितने पात्र राजा आहाज ने अपके राज्य में अपने अपराध के कारण त्याग दिए थे, उन सभोंको हम ने तैयार करके पवित्र किया है; और देखो, वे यहोवा की वेदी के साम्हने रखे हैं।
Nenhum comentário:
Postar um comentário