domingo, 23 de março de 2025

द्वितीय इतिहास 22 अहज्याह शासन करता है और येहू द्वारा मारा जाता है

 द्वितीय इतिहास 22

अहज्याह शासन करता है और येहू द्वारा मारा जाता है

1 और यरूशलेम के निवासियोंने उसके स्यान पर उसके छोटे पुत्र अहज्याह को राजा बनाया; क्योंकि जो सेना अरबियोंके साय छावनी में आई या, उस ने सब पुरनियोंको घात किया या, इस प्रकार यहूदा का राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह राज्य करने लगा।

2 जब वह राज्य करने लगा, तब वह बयालीस वर्ष का या, और यरूशलेम में एक वर्ष तक राज्य करता रहा: और उसकी माता का नाम अतल्याह या, जो ओम्री की बेटी थी।

3 वह भी अहाब के घराने की सी चाल चला; क्योंकि उसकी माता उसे दुष्ट काम करने की सलाह देती थी।

4 और उस ने अहाब के घराने के समान यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, क्योंकि उसके पिता की मृत्यु के बाद वही उसके विनाश के लिथे उसे सलाह देते थे।

5 और वह भी उसकी सम्मति के अनुसार इस्राएल के राजा अहाब के पुत्र योराम के संग होकर अराम के राजा हजाएल से गिलाद के रामोत में लड़ने को गया; और अरामियोंने योराम को जीत लिया।

6 और वह यिज्रेल में उन घावों के कारण जो रामा में उसे अराम के राजा हजाएल से लड़ते समय लगे थे, अच्छा हो गया; और यहूदा का राजा यहोराम का पुत्र अजर्याह यिज्रेल में अहाब के पुत्र यहोराम को देखने को गया, क्योंकि वह बीमार था।

7 इसलिये अहज्याह को परमेश्वर ने नम्र किया, कि वह यहोराम के पास आए; क्योंकि जब वह आया, तब वह यहोराम के संग निमशी के पुत्र येहू के विरूद्ध निकला, जिसे यहोवा ने अहाब के घराने को उजाड़ने के लिये अभिषिक्त किया था।

8 और ऐसा हुआ कि येहू ने अहाब के घराने को दण्ड दिया, और यहूदा के हाकिमोंऔर अहज्याह के भाइयोंके बेटोंको जो अहज्याह के अधीन रहते थे, पाकर उनको घात किया।

9 तब उस ने अहज्याह को ढूंढ़ा (क्योंकि वह शोमरोन में छिपा या, और उन्होंने उसे जा लिया, और येहू के पास ले आए, और उसे घात करके गाड़ दिया; क्योंकि उन्होंने कहा, वह यहोशापात का पुत्र है, जो अपने सम्पूर्ण मन से यहोवा की खोज करता था। और अहज्याह के घराने में कोई राज्य के लिये सामर्थ रखनेवाला न या।

Nenhum comentário:

Postar um comentário