sexta-feira, 6 de dezembro de 2024

मैं राजा 15 यारोबाम का पुत्र नादाब एक बुरा राजा है

 मैं राजा 15

यारोबाम का पुत्र नादाब एक बुरा राजा है


25 और यहूदा के राजा आसा के दूसरे वर्ष में यारोबाम का पुत्र नादाब इस्राएल पर राज्य करने लगा; और वह इस्राएल पर दो वर्ष तक राज्य करता रहा।


26 और उस ने वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है: और वह अपने पिता की सी चाल पर, और उसी पाप के अनुसार चलता रहा जिस से उस ने इस्राएल से पाप कराया था।


27 और इस्साकार के घराने में से अहिय्याह के पुत्र बाशा ने उसके विरूद्ध राजद्रोह की गोष्ठी की, और जब नादाब और सारे इस्राएल ने गिबेटन को घेर लिया, तब बाशा ने उसे गिबेटन में, जो पलिश्तियों का या, मार डाला।


28 और यहूदा के राजा आसा के तीसरे वर्ष में बाशा ने उसे घात किया, और उसके स्थान पर राजा हुआ।


29 और ऐसा हुआ, कि जब वह राज्य करने लगा, तब उस ने यारोबाम के सारे घराने को नाश किया; यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उस ने अपके दास शिलोनी अहिय्याह से कहा या।


30 यारोबाम के पापों के कारण, जिस ने पाप किया और इस्राएल से पाप कराया, और उस क्रोध के कारण जिससे उसने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोध दिलाया।


31 नादाब के और सब काम और उसके सब काम क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?


32 और उसके जीवन भर आसा और इस्राएल के राजा बाशा के बीच युद्ध होता रहा।

Nenhum comentário:

Postar um comentário