sexta-feira, 28 de fevereiro de 2025

मैं इतिहास 24 दाऊद ने याजकों को चौबीस पारियों में बाँट दिया

 मैं इतिहास 24

दाऊद ने याजकों को चौबीस पारियों में बाँट दिया


1 और हारून के पुत्रोंके ये दल हुए; अर्यात्‌ हारून के पुत्र नादाब, अबीहू, एलीआजर, और ईतामार थे।

2 और नादाब और अबीहू अपके पिता के साम्हने मर गए, और उनके कोई सन्तान न हुआ; और एलीआजर और ईतामार याजक का काम करने लगे।

3 और दाऊद ने उनको, और एलीआजर के वंश के सादोक को, और ईतामार के वंश के अहीमेलेक को, उनके काम के अनुसार बांट दिया।

4 और जब उन्होंने उनको बाँटा, तब यह पाया गया, कि एलीआजर के वंश के मुख्य पुरुष ईतामार के पुत्रोंसे अधिक थे; अर्यात्‌ एलीआजर की सन्तान में से तो अपने पितरोंके घरानोंके सोलह मुख्य पुरुष थे, परन्तु ईतामार के वंश में से अपने पितरोंके घरानोंके अनुसार आठ मुख्य पुरूष हुए।

5 और उन्होंने चिट्ठी डालकर उनको एक दूसरे में बांट लिया; क्योंकि एलीआजर की सन्तान और ईतामार की सन्तान दोनों पवित्रस्थान के हाकिम और परमेश्वर के भवन के हाकिम थे।

6 और नतनएल का पुत्र शमायाह जो लेवियोंका प्रधान या, उस ने राजा और हाकिमोंऔर सादोक याजक, और एब्यातार के पुत्र अहीमेलेक, और याजकोंऔर लेवियोंमें से पितरोंके मुख्य पुरूषोंके साम्हने उनको गिन लिया;

7 और पहिली चिट्ठी योयारीब के नाम पर निकली, और दूसरी यदायाह के नाम पर।

8 तीसरा हारीम को, चौथा सोओरीम को,

9 पाँचवीं मल्किय्याह के लिये, और छठवीं मयामीम के लिये,

10 सातवीं हकोस को, आठवीं अबिय्याह को,

11 नौवीं येशू को, दसवीं शकन्याह को,

12 ग्यारहवीं एल्याशीब को, बारहवीं याकीन को,

13 तेरहवीं हुप्पा को, चौदहवीं यशेबाब को,

14 पन्द्रहवीं बिल्गा को, सोलहवीं यमेर को,

15 सत्रहवीं हेजीर के लिये, अठारहवीं हपीसेस के लिये,

16 उन्नीसवीं पेटायाह को, बीसवीं ईजेकेल को,

17 इक्कीसवीं याकीन को, बाईसवीं गमुल को,

18 तेईसवीं दलायाह के लिये, और चौबीसवीं मास्याह के लिये।

19 और उनकी सेवकाई का काम यहोवा के भवन में प्रवेश करना था, जैसा कि उनके पिता हारून ने उन्हें आज्ञा दी थी, जैसा कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने उसे आज्ञा दी थी।

20 और लेवी के शेष वंश में से अम्राम के वंश में से सुबाएल; और सुबाएल के वंश में से यदिय्याह।

21 रहब्याह के वंश में से यिश्स्याह प्रधान था;

22 इस्राएलियों में से शलोमोत; शलोमोत के पुत्रों में से यहत;

23 और हेब्रोनियों में से पहिला यरिय्याह, दूसरा अमर्याह, तीसरा यहजीएल, चौथा यकमाम;

24 उजीएल के वंश में से मीका; मीका के वंश में से शमीर;

25 मीका का भाई इस्सियाह; इस्सियाह के पुत्रों में से जकर्याह;

26 मरारी मैएली और मूसी के पुत्र; याज़ियाह के पुत्रों में से बेनोन;

27 याजियाह के मरारी के पुत्र बेन्नो, सोआम, जक्कूर और हिब्री;

28 एलीआजर माएली से निकला, और उसके कोई सन्तान न हुआ।

29 और कीश के वंश में से यरामेल;

30 और मूसी के पुत्र मैएली, एदेर और यरीमोत: लेवियोंके वंश में अपके अपके पितरोंके अनुसार ये ही हुए।

31 और उन्होंने अपके भाइयोंके साय, अर्यात्‌ हारून के पुत्रोंके साय दाऊद राजा के साम्हने, सादोक, अहीमेलेक, और याजकोंऔर लेवियोंमें से पितरोंके मुख्य पुरूषोंके साय, अर्यात् पितरोंके घरानोंके प्रधान पुरूषोंके साय, और उसके छोटे भाई के लिथे भी चिट्ठी डाली।

Nenhum comentário:

Postar um comentário