sexta-feira, 7 de fevereiro de 2025

मैं इतिहास 06 66 से 81 लेवी के वंशज, उनकी सेवकाई और उनके नगर

 मैं इतिहास 06

66 से 81

लेवी के वंशज, उनकी सेवकाई और उनके नगर

66 और कहातियोंके बाकी कुलोंको उनके सिवानेके नगर एप्रैम के गोत्रोंके हाथ से दिए गए।

67 क्योंकि उन्होंने उनको शरण नगर दिए, अर्थात एप्रैम के पहाड़ी देश में शकेम और उसकी चराइयां, और गेजेर और उसकी चराइयां,

68 और योकमाओन और उसकी चराइयां, और बेथोरोम और उसकी चराइयां,

69 और अय्यालोन और उसकी चराइयां, और गत्रिम्मोन और उसकी चराइयां।

70 और मनश्शे के आधे गोत्र के भाग में से आनेर और उसकी चराइयां, और बिलेओ और उसकी चराइयां; ये नगर कहातियोंके कुल में से बचे हुए लोगोंको दिए गए।

71 मनश्शे के आधे गोत्र के कुल में से गेर्शोनियोंको बाशान में गोलान और उसकी चराइयां, और अशतारोत और उसकी चराइयां मिलीं।

72 और इस्साकार के गोत्र के भाग में से अपक्की अपक्की चराइयोंसमेत केदेश, और दाबरात,

73 और रामोत और उसकी चराइयां, और अनहेम और उसकी चराइयां,

74 और आशेर के गोत्र में से अपनी अपनी चराइयोंसमेत मसाल, और अब्दोन,

75 और हुक्कोक और उसकी चराइयां, और रहोब और उसकी चराइयां।

76 और नप्ताली के गोत्र में से अपक्की अपक्की चराइयोंसमेत गलील में केदेश, और हामोन, और किर्यातैम।

77 मरारी के वंश में से जबूलून के गोत्र में से जो बचे रहे, उनको रिम्मोन और उसकी चराइयां, और ताबोर और उसकी चराइयां मिलीं।

78 और यरदन के पार, यरीहो के पार, यरदन के पूर्व में, रूबेन के गोत्र से लेकर जंगल के बेसेर तक, और उसके चरागाहों तक, और यस्सा और उसके चरागाहों तक,

79 और उसके चरागाहोंसमेत केदेमेत, और उसके चरागाहोंसमेत मेपात।

80 और गाद के गोत्र से गिलाद के रामोत और उसके चरागाहों तक, और महनैम और उसके चरागाहों तक,

81 और हेशबोन और उसके चरागाह, और याजेर और उसके चरागाह।

Nenhum comentário:

Postar um comentário