भजन संहिता 20
युद्ध में राजा के लिए प्रार्थना
1 संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले; याकूब के परमेश्वर का नाम तेरी रक्षा करे।
2 वह अपने पवित्रस्थान से तुझे सहायता भेजे, और सिय्योन से तुझे सम्भाले।
3 वह तेरे सब बलिदान स्मरण रखे, और तेरे होमबलि ग्रहण करे।
4 वह तेरे मन के अनुसार तुझे दे, और तेरे सब उद्देश्य पूरे करे।
5 हम तेरे उद्धार से आनन्दित होंगे; अपने परमेश्वर के नाम से हम झण्डे खड़े करेंगे; यहोवा तेरी सब बिनती पूरी करे।
6 अब मैं जानता हूँ कि यहोवा अपने अभिषिक्त को बचाता है; वह अपने दाहिने हाथ की उद्धार करनेवाली शक्ति से अपने पवित्र स्वर्ग से उसकी सुनता है।
7 कुछ लोग रथों पर, और कुछ घोड़ों पर भरोसा रखते हैं, परन्तु हम अपने परमेश्वर यहोवा का नाम स्मरण रखेंगे।
8 कुछ लोग झुककर गिर जाते हैं, परन्तु हम उठकर सीधे खड़े हो जाते हैं।
9 हे यहोवा, हमें बचा; राजा हमारी दोहाई सुन ले।
Nenhum comentário:
Postar um comentário