quinta-feira, 3 de abril de 2025

द्वितीय इतिहास 36 सिदकिय्याह शासन करता है

 द्वितीय इतिहास 36

सिदकिय्याह शासन करता है

11 जब सिदकिय्याह राज्य करने लगा तब वह पच्चीस वर्ष का या, और ग्यारह वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा।

12 और उस ने अपके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और न उस ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के साम्हने जो यहोवा की ओर से बोलता या, नम्र हुआ।

13 और उस ने राजा नबूकदनेस्सर से भी बलवा किया, जिस ने उसे परमेश्वर की शपथ खिलाई थी; परन्तु उस ने हठ किया, और मन में इतना हठीला हो गया, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के पास न फिरा।

14 और सब महायाजकोंऔर साधारण लोगोंने अन्यजातियोंके सब घृणित कामोंके अनुसार अपने अपराध अधिकाधिक बढ़ाते गए; और यहोवा के भवन को, जिसे उस ने यरूशलेम में पवित्र किया या, अशुद्ध किया।

15 उनके पितरोंके परमेश्वर यहोवा ने अपके दूतोंके द्वारा उनको सन्देश भेजा, और भोर को उठकर उनके पास भेज दिया; क्योंकि उसे अपनी प्रजा और अपने निवास पर दया आई।

16 परन्तु उन्होंने परमेश्वर के दूतोंको ठट्ठोंमें उड़ाया, और उसके वचनोंको तुच्छ जाना, और उसके भविष्यद्वक्ताओंको ठट्ठोंमें उड़ाया, यहां तक ​​कि यहोवा का क्रोध अपनी प्रजा पर ऐसा भड़का कि कोई उपाय न रह गया।

17 क्योंकि उस ने कसदियोंके राजा को उनके विरूद्ध चढ़ाया, और उसके जवानोंको उसके पवित्र भवन में तलवार से घात किया; और उस ने न जवानों पर दया की, न कुमारियों पर, न बूढ़ों पर, न जर्जरों पर; उसने उन सभी को उसके हाथ में दे दिया।

18 और परमेश्वर के भवन के सब सामान, क्या बड़े, क्या छोटे, और यहोवा के भवन के खजानों, और राजा और उसके हाकिमोंके खजानोंको वह बाबेल को ले गया।

19 और उन्होंने यहोवा का भवन फूंक दिया, और यरूशलेम की शहरपनाह को ढा दिया; और उसके सारे महल आग से जल गए, और उसके सारे बहुमूल्य बर्तन नष्ट हो गए।

20 और जो तलवार से बच गए, उनको वह बाबेल को ले गया; और वे फारस के राज्य के समय तक उसके दास और उसके पुत्रोंके दास बने रहे।

21 इसलिये कि यहोवा का वचन यिर्मयाह के मुख के द्वारा पूरा हो, जब तक कि देश अपने विश्रामदिनोंको सुख न माने; जब तक सत्तर वर्ष पूरे न हो गए, तब तक उस ने उजाड़ के सारे दिन विश्राम किया।

22 परन्तु फारस के राजा कुस्रू के राज्य के पहिले वर्ष में यहोवा ने फारस के राजा कुस्रू की आत्मा को उभारा, कि यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के मुंह से निकला, वह पूरा हो, और उस ने अपने सारे राज्य में यह प्रचार कर दिया, और यह भी लिखवा दिया,

23 फारस का राजा कुस्रू यों कहता है, स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा ने पृय्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और मुझे यहूदा के यरूशलेम में उसका एक भवन बनाने की आज्ञा दी है; जो कोई तुम्हारे बीच में हो, उसकी सारी प्रजा में से कोई हो, यहोवा उसका परमेश्वर उसके संग रहे, और वह ऊपर जाए।

Nenhum comentário:

Postar um comentário