quinta-feira, 24 de abril de 2025

एस्तेर 02 मोर्दकै को एक षड्यंत्र का पता चला

 एस्तेर 02

मोर्दकै को एक षड्यंत्र का पता चला

21 उन्हीं दिनों में जब मोर्दकै राजभवन के फाटक पर बैठा करता था, तब राजा के खोजों में से जो फाटक की रखवाली करते थे, बिगतान और तेरेश नाम दो जनों ने बहुत क्रोध करके राजा क्षयर्ष पर हाथ चलाने की युक्ति की।

22 यह बात मोर्दकै को मालूम हुई, और उसने रानी एस्तेर को बता दी; और एस्तेर ने मोर्दकै के नाम से राजा को समाचार दिया।

23 जब इस बात की जांच की गई, तो बात खुल गई, और वे दोनों फांसी पर लटका दिए गए; और यह बात राजा के साम्हने इतिहास में लिख दी गई।

Nenhum comentário:

Postar um comentário