quinta-feira, 3 de abril de 2025

द्वितीय इतिहास 36 जोआचिम शासन करता है

 द्वितीय इतिहास 36

जोआचिम शासन करता है

5 जब यहोयाकीन राज्य करने लगा तब वह पच्चीस वर्ष का या, और ग्यारह वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा; और उस ने अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया।

6 तब बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने उस पर चढ़ाई करके उसे बाबुल को ले जाने के लिये जंजीरों से बन्धवाया।

7 और यहोवा के भवन में से कुछ पात्र नबूकदनेस्सर बाबुल को ले गया, और उस ने उनको बाबुल में अपने मन्दिर में रख दिया।

8 यहोयाकीन के और काम, और जो घृणित काम उस ने किए, और जो कुछ उस में पाया गया, वह सब इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखा है; और उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्यान पर राज्य करने लगा।

9 जब यहोयाकीन राज्य करने लगा, तब वह आठ वर्ष का या; और वह यरूशलेम में तीन महीने और दस दिन तक राज्य करता रहा, और वह काम करता रहा जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।

10 और एक वर्ष के बीतने पर नबूकदनेस्सर राजा ने दूत भेजकर उसे यहोवा के भवन के सब अनमोल पात्रोंसमेत बाबेल को ले जाने की आज्ञा दी, और उसके भाई सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्त किया।

Nenhum comentário:

Postar um comentário