quarta-feira, 2 de abril de 2025

द्वितीय इतिहास 33 मनश्शे की कैद, उसकी प्रार्थना और मृत्यु

 द्वितीय इतिहास 33

मनश्शे की कैद, उसकी प्रार्थना और मृत्यु

11 इस कारण यहोवा ने उन पर अश्शूर के राजा की सेना के हाकिमोंको चढ़ाई कराई, और उन्होंने मनश्शे को झाड़ियोंके बीच पकड़कर जंजीरोंसे जकड़ लिया, और बाबेल को ले गए।

12 और उस ने संकट में पड़कर अपके परमेश्वर यहोवा से सचमुच प्रार्थना की, और अपके पितरोंके परमेश्वर के साम्हने बहुत दीन हुआ;

13 और उस ने उस से प्रार्यना की, और परमेश्वर उस से प्रसन्न हुआ, और उसकी बिनती सुनकर उसे यरूशलेम को अपके राज्य में लौटा ले आया; तब मनश्शे ने जान लिया कि यहोवा ही परमेश्वर है।

14 और इसके बाद उस ने दाऊदपुर के बाहर गीहोन के पश्चिम की ओर, तराई में, और मछलीफाटक के प्रवेश द्वार पर, और ओपेल तक चारों ओर एक शहरपनाह बनाई, और उसे बहुत ऊंचा उठाया; और उसने यहूदा के सब दृढ़ नगरों में शूरवीर अधिकारी नियुक्त किए।

15 और उस ने यहोवा के भवन में से पराये देवताओं और मूरतोंको, और जितनी वेदियां उस ने यहोवा के भवन के पर्वत पर और यरूशलेम में बनाई थीं, सब को दूर करके नगर से बाहर निकाल दिया।

16 और उस ने यहोवा की वेदी की मरम्मत की, और उस पर मेलबलि और स्तुतिबलि चढ़ाए; और यहूदा को इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की उपासना करने की आज्ञा दी।

17 तौभी लोग ऊंचे स्थानोंपर बलिदान करते थे, परन्तु केवल अपने परमेश्वर यहोवा के लिये।

18 सो मनश्शे के सब काम और उसकी परमेश्वर से प्रार्थना, और उन दशियोंके वचन जो इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम से उस से बातें करते थे, देख, वे इस्राएल के राजाओं के भाग्य में हैं।

19 और उसकी प्रार्थना, और परमेश्वर उस से किस प्रकार प्रसन्न हुआ, और उसके सारे पाप और अपराध, और कहां उस ने ऊंचे स्थान बनाए, और अशेरा और खुदी हुई मूरतें रखवाईं, और दीन होने से पहिले, यह सब देख, यह सब ऋषियों की पुस्तकों में लिखा है।

20 और मनश्शे अपने पुरखाओं के संग सो गया, और उसे उसके घर में मिट्टी दी गई; उसका पुत्र अम्मोन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

Nenhum comentário:

Postar um comentário