भजन 125
परमेश्वर पर भरोसा रखने वालों की सुरक्षा
1 जो लोग यहोवा पर भरोसा रखते हैं, वे सिय्योन पर्वत के समान होंगे, जिसे हटाया नहीं जा सकता, बल्कि वह सदा बना रहता है।
2 जैसे पहाड़ यरूशलेम को घेरे हुए हैं, वैसे ही यहोवा अपने लोगों को अब से लेकर हमेशा तक घेरे रहेगा।
3 क्योंकि दुष्टता का राजदण्ड धर्मी लोगों के भाग पर नहीं रहेगा, ऐसा न हो कि धर्मी लोग अपने हाथ अधर्म की ओर बढ़ाएँ।
4 हे यहोवा, उन लोगों का भला कर जो भले और सीधे मन के हैं।
5 जो लोग अपने टेढ़े-मेढ़े मार्गों पर चलते हैं, यहोवा उन्हें अधर्म करने वालों के साथ ले जाएगा; इस्राएल पर शांति होगी।
Nenhum comentário:
Postar um comentário