भजन संहिता 119
प्रभु की व्यवस्था की श्रेष्ठता और उसका पालन करने वालों का आशीर्वाद
81-88
81 तेरे उद्धार की बाट जोहते-जोहते मेरा प्राण व्याकुल हो गया है; परन्तु मैं तेरे वचन पर भरोसा रखता हूँ।
82 तेरे वचन की बाट जोहते-जोहते मेरी आँखें थक गई हैं; फिर भी मैं कहता हूँ, “तू मुझे कब शान्ति देगा?”
83 क्योंकि मैं धुएँ में पड़ी मदिरा की कुप्पी के समान हो गया हूँ; फिर भी मैं तेरे नियमों को नहीं भूला।
84 तेरे दास के कितने दिन बचे हैं? तू मुझे सतानेवालों से कब न्याय दिलाएगा?
85 अभिमानियों ने मेरे लिए गड्ढे खोदे हैं, जो तेरी व्यवस्था के अनुसार नहीं है।
86 तेरी सारी आज्ञाएँ सत्य हैं; उन्होंने मुझे झूठ बोलकर सताया है; मेरी सहायता कर।
87 वे मुझे पृथ्वी पर लगभग नष्ट कर चुके हैं; परन्तु मैंने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा।
88 अपनी करुणा के अनुसार मुझे जिला; तब मैं तेरे मुँह की गवाही को मानूँगा।
Nenhum comentário:
Postar um comentário