quarta-feira, 2 de julho de 2025

भजन संहिता 119 प्रभु की व्यवस्था की उत्कृष्टता और उसका पालन करने वालों का आशीर्वाद 73-80

 भजन संहिता 119

प्रभु की व्यवस्था की उत्कृष्टता और उसका पालन करने वालों का आशीर्वाद

73-80


73 तेरे हाथों ने मुझे बनाया और गढ़ा है; मुझे समझ दे, कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूं।

74 तेरे डरवैये मुझे देखकर आनन्दित होंगे, क्योंकि मैं तेरे वचन पर आशा लगाए हूं।

75 हे यहोवा, मैं जानता हूं कि तेरे निर्णय धर्मी हैं, और अपनी सच्चाई के कारण तू ने मुझे दु:ख दिया है।

76 अपने दास को दिए वचन के अनुसार अपनी अटल करुणा से मुझे शान्ति दे।

77 तेरी करुणा मुझ पर हो, कि मैं जीवित रहूं, क्योंकि तेरी व्यवस्था मेरा सुख है।

78 अभिमानी लज्जित हों, क्योंकि उन्होंने अकारण मेरे साथ दुष्टता की है; परन्तु मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूंगा।

79 तेरे डरवैये, जो तेरी चितौनियों को जानते हैं, वे मेरी ओर फिरें।

80 मेरा हृदय तेरे नियमों के प्रति निष्कपट बना रहे, तब मुझे लज्जित होना न पड़ेगा।

Nenhum comentário:

Postar um comentário