भजन संहिता 119
प्रभु की व्यवस्था की श्रेष्ठता और उसे माननेवालों की प्रसन्नता
65-72
65 हे यहोवा, तूने अपने वचन के अनुसार अपने दास के साथ भलाई की है।
66 मुझे भली बुद्धि और ज्ञान सिखा, क्योंकि मैं ने तेरी आज्ञाओं पर विश्वास किया है।
67 इससे पहले कि मैं दु:ख में पड़ता, मैं भटक गया, परन्तु अब मैं तेरे वचन पर चलता हूँ।
68 तू भला है और भलाई करता है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा।
69 अभिमानियों ने मेरे विरुद्ध झूठ गढ़ा है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से मानूँगा।
70 उनका मन मोटा है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था से प्रसन्न हूँ।
71 मेरे लिये अच्छा हुआ कि मैं दु:ख में पड़ा, कि मैं तेरी विधियों को सीखूँ।
72 तेरे मुँह से निकली हुई व्यवस्था मेरे लिये सोने-चाँदी के असंख्य धन से भी उत्तम है।
Nenhum comentário:
Postar um comentário