भजन संहिता 119
प्रभु की व्यवस्था की उत्कृष्टता और उसे मानने वालों का आशीर्वाद
33-40
33 हे प्रभु, मुझे अपनी विधियों का मार्ग सिखा, और मैं अन्त तक उस पर चलूँगा।
34 मुझे समझ दे, और मैं तेरी व्यवस्था को मानूँगा; मैं अपने पूरे मन से उसका पालन करूँगा।
35 मुझे अपनी आज्ञाओं के मार्ग पर चला, क्योंकि मैं उससे प्रसन्न हूँ।
36 मेरे मन को अपनी चितौनियों की ओर लगा, न कि लालच की ओर।
37 मेरी आँखों को व्यर्थ की बातों से फेर, और अपने मार्ग पर मुझे जिला।
38 अपने दास से अपना वचन पूरा कर, जो तेरा भय मानता है।
39 जिस निन्दा से मैं डरता हूँ, उसे मुझसे दूर कर, क्योंकि तेरे निर्णय अच्छे हैं।
40 देख, मैं तेरे उपदेशों की अभिलाषा करता हूँ; अपने धर्म के द्वारा मुझे जिला।
Nenhum comentário:
Postar um comentário