terça-feira, 1 de julho de 2025

भजन संहिता 119 प्रभु की व्यवस्था की श्रेष्ठता और उसे माननेवालों की प्रसन्नता 25-32

 भजन संहिता 119

प्रभु की व्यवस्था की श्रेष्ठता और उसे माननेवालों की प्रसन्नता

25-32


25 मेरा प्राण धूल में लिपटा हुआ है; अपने वचन के अनुसार मुझे जिला।

26 मैं ने अपने मार्ग तुझे बताए हैं, और तू ने मुझे उत्तर दिया है; मुझे अपनी विधियां सिखा।

27 मुझे अपने उपदेशों का मार्ग समझा, तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों की चर्चा करूंगा।

28 मेरा प्राण शोक से पिघल रहा है; अपने वचन के अनुसार मुझे दृढ़ कर।

29 झूठ का मार्ग मुझ से दूर कर, और दया करके अपनी व्यवस्था मुझे दे।

30 मैं ने सत्य का मार्ग चुना है; मैं ने तेरे नियमों पर चलने का मन लगाया है।

31 मैं तेरी चितौनियों से लिपटा हुआ हूं; हे यहोवा, मुझे लज्जित न कर।

32 जब तू मेरा मन बड़ा करेगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग पर दौड़ूंगा।

Nenhum comentário:

Postar um comentário