भजन संहिता 119
प्रभु की व्यवस्था की उत्कृष्टता और उसे माननेवालों की प्रसन्नता
137-144
137 हे यहोवा, तू धर्मी है, और तेरे निर्णय धर्मी हैं।
138 तेरी चितौनियाँ, जो तू ने आज्ञा दी हैं, वे धर्मी और अति विश्वासयोग्य हैं।
139 मेरा जोश मुझे खा गया है, क्योंकि मेरे शत्रु तेरा वचन भूल गए हैं।
140 तेरा वचन बहुत शुद्ध है, इसलिए तेरा दास उससे प्रेम करता है।
141 मैं छोटा और तुच्छ हूँ, फिर भी मैं तेरी आज्ञाओं को नहीं भूलता।
142 तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरा नियम सत्य है।
143 संकट और पीड़ा ने मुझे जकड़ लिया है, फिर भी तेरी आज्ञाएँ मेरा मन मोह लेती हैं।
144 तेरी चितौनियों की धार्मिकता सदा की है; मुझे समझ दे, और मैं जीवित रहूँगा।
Nenhum comentário:
Postar um comentário