द्वितीय शमूएल 02
अब्नेर ने ईशबोशेत को इस्राएल का राजा बनाया
8 परन्तु नेर का पुत्र अब्नेर, जो शाऊल के सेनापति का प्रधान था, शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को पकड़कर महनैम में ले आया।
9 और उसने उसे गिलाद, और अशूरियों, और यिज्रेल, और एप्रैम, और बिन्यामीन, और सारे इस्राएल पर राजा ठहराया।
10 जब शाऊल का पुत्र ईशबोशेत इस्राएल पर राज्य करने लगा, तब वह चालीस वर्ष का या, और वह दो वर्ष तक राज्य करता रहा, परन्तु यहूदा के घराने के लोग दाऊद के पीछे हो लिए।
11 और दाऊद हेब्रोन में यहूदा के घराने पर जितने दिन राज्य करता रहा, वह सात वर्ष छ: महीने का हुआ।
Nenhum comentário:
Postar um comentário