मैं इतिहास 18
डेविड की कई विजयें
1 और इसके बाद ऐसा हुआ कि दाऊद ने पलिश्तियोंको मारा, और उनको घात किया; और गत को और उसके अधिकार के स्थानोंको पलिश्तियोंके हाथ से ले लिया।
2 और उस ने मोआबियोंको भी मारा; और मोआबी दाऊद के दास होकर भेंट लाने लगे।
3 सोबा के राजा हदर-एजेर को भी दाऊद ने हमात के निकट उस समय मारा, जब वह परात पर अपना राज्य स्यिर करने को गया या।
4 और दाऊद ने उस से एक हजार रथ घोड़े, और सात हजार सवार, और बीस हजार प्यादे छीन लिए; और दाऊद ने सब रथोंके घोड़ोंमें जोतें बन्धवाईं; परन्तु उस ने उन से एक सौ घोड़े बचा लिये।
5 और अरामी सोबा के राजा हदर-एजेर की सहायता करने को दमिश्क से आए; परन्तु दाऊद ने अरामियों में से बाईस हजार पुरूषोंको मार डाला।
6 और दाऊद ने दमिश्क के अराम में चौकियां बैठाईं, और अरामी लोग दाऊद के दास होकर भेंट लाने लगे; और जहां जहां दाऊद जाता वहां यहोवा उसकी रक्षा करता या।
7 और दाऊद ने हदर-एजेर के सेवकों की सोने की ढालें छीन लीं, और यरूशलेम को ले गया।
8 और हदर-एजेर के नगर तिबात और कूम से भी दाऊद ने बहुत सा तांबा ले लिया, और उस से सुलैमान ने तांबे का समुद्र, और खम्भे, और पीतल के बर्तन बनवाए।
9 और जब हमात के राजा तोहू ने सुना, कि दाऊद ने सोबा के राजा हदर-एजेर की सारी सेना को नाश कर डाला है,
10 उस ने अपके पुत्र हदोराम को दाऊद के पास इसलिये भेजा, कि उस से उसका हाल पूछे, और उसे आशीर्वाद दे, क्योंकि उस ने हदर-एजेर से लड़कर उसे नाश किया था (क्योंकि हदर-एजेर तोहू से लड़ता था), और उसे सोने, चान्दी, और तांबे के सब प्रकार के पात्रों समेत भेज दिया।
11 और दाऊद ने उस सोने चान्दी समेत जो वह इदूमियों, मोआबियों, अम्मोनियों, पलिश्तियों, अमालेकियोंऔर सब अन्यजातियोंसे लाया या, यहोवा को अर्पण किया।
12 और सरूयाह के पुत्र अबीशै ने नमक की तराई में अठारह हजार एदूमियोंको मार डाला।
13 और उस ने एदोम में एक पहरा बिठाया, और सब इदूमी लोग दाऊद के दास हो गए; और जहां जहां दाऊद जाता वहां यहोवा उसकी रक्षा करता या।
14 और दाऊद सारे इस्राएल पर राज्य करता रहा: और उस ने अपनी सारी प्रजा के साथ न्याय और धर्म किया।
15 और सरूयाह का पुत्र योआब सेना पर प्रधान या, और अहीलूद का पुत्र यहोशापात राजगुरु था।
16 और अहीतूब का पुत्र सादोक और एब्यातार का पुत्र अबीमेलेक याजक थे; और सॉसा क्लर्क.
17 और यहोयादा का पुत्र बनायाह करेतियों और पलेतियोंपर अधिक्कारनेी या, परन्तु पहिले दाऊद के वंश राजा के हाथ में थे।